गाय पर किया गया प्राण घातक हमला.. कुसमुंडा गौ सेवकों ने थाने मे की शिकायत।

 


कोरबा/कुसमुंडा(आईबीएन-24) कुसमुंडा क्षेत्र में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. कबीरचौक के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गाय पर तेज धारतार हथियार से हमला किया गया है, इससे गाय बुरी तरह जख्मी हो गई थी ।



जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुसमुंडा कबीरचौक के पास नेहरूनगर कालोनी वासियो ने खून से लथपत जख़्मी हालत में एक गाय को देखा जिसकी सुचना तत्काल कुसमुंडा गौ सेवकों को दी . गाय पर जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा गौ सेवक घटनास्थल पर पहुंच गए. इसके बाद जख़्मी गाय को गौ शाला ले जाकर पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से इलाज पट्टी कराया गया. इसके बाद क्षेत्र के गौ सेवकों ने कुसमुंडा थाना पहुँचकर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की है।




एक सप्ताह पूर्व भी कबीर चौक कुसमुंडा के पास ही एक गाय पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसपर गाय के शरीर पर सुजा नुमा नुकिला हथियार घुसा हुआ था, बाद में इलाज के दौरान गाय की मौत हो गई थी. लगातार 2 घटनाओ को देखकर और जिस प्रकार हमलावर द्वारा हमला किया गया था, जिसे देखकर यही प्रतीत होता है की दोषी द्वारा गाय की जान लेने की इरादे से यह सब किया जा रहा है .


गौ सेवकों द्वारा क्षेत्र मे लगभग 10 वर्षों से, गौ सेवा की जा रही है और समय समय पर गाय की रक्षा, सुरक्षा के लिये जागरूकता भी फैलाई जाती है, इसके बावजूद असमाजिक तत्वों के द्वारा बार बार इस प्रकार की घटना को अंजाम देना कही न कही सोचने वाली बात

 है. फिलहाल घटना की पूरी जानकारी कुसमुंडा थाना प्रभारी को दे दी गई है, अब देखना यह होगा की वह कौन व्यक्ति है जो बार बार इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहा है.

Post a Comment

0 Comments