राजेश यादव के प्रयास से किसान के चेहरे पर मुस्कान लौटा....।निदान शिविर शुक्ला खार विकास खण्ड कटघोरा में शिकायत किया गया था।चालीस हजार की राशि किसान को प्राप्त हुई।




कोरबा/हरदीबाजार (IBN-24NEWS) भारतीय जनता पार्टी  झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव के प्रयास से कृषक विमल बाई को  धान बिक्री का राशि बोनस सहित प्राप्त हुआ।

    ज्ञात हो कि कृषक विमल बाई पिता स्व. कोमल प्रसाद गत 18.01.2021 को उपार्जन केंद्र हरदी बाजार में 16 क्विंटल धान खरीदा गया जिसका पर्ची क्रमांक TK 55001101202100198 दिनांक 18.01.2021 को जारी किया गया था।बाद में इनको पावती नही दिया गया और राशि के लिए दर-दर ठोंकरे खा रहे थे।कृषक द्वारा बैंक की ऋण ली गई राशि अदा करने में असमर्थ थे।लगातार कृषक को उपार्जन केंद्र  हरदी बाजार के अधिकारियों द्वारा  गुमराह किया जा रहा था।तब इन्होंने थक हार कर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव से अपना दुखड़ा सुनाई भाजपा नेता ने समस्या को समझने के बाद तत्काल एक्शन लेते जिला कलेक्टर,जिला उप पंजीयक सहित विभिन्न अधिकारियों से बात को रखते हुए  लम्बी लड़ाई के बाद इन्होंने किसान को बेचे गए धान की राशि दिलाने तथा बैंक ली गई राशि का ऋण अदा करने में सफलता प्राप्त किया।कृषक विमल बाई ने श्री यादव व मीडिया के प्रति आभार जताई है।

Post a Comment

0 Comments