कोरबा/पोंडी उपरोड़ा(IBN-24NEWS) पोंड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी सिंघिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिसमें ग्राम पंचायत के मुख्या सरपंच पति राम सिंह और रोजगार सहायक मुकेश कुर्रे,बुधवार सिंह उइके, सीता राम मरकाम,कांता रात्रे,अजय महंत गंगा सिंह कंवर, जय सिंह मरकाम, व ग्राम के समस्त नागरिकों की उपस्तिथि में सरपंच पति राम सिंह जी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति का पूजा अर्चना कर मटका फोड़ प्रतियोगिता की शुरुआत किया गया।जिसमे कोरबी (कटेलपारा) के समस्त महिला बच्चे पुरुष इस मटका फोड़ कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सरपंच श्री मति पुनिता राम सिंह के द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मटका फोड़ कार्यक्रम में प्रथम,द्वितीय और तीसरा इनाम रखा गया।
जिसमे प्रथम हेमा कुमारी, द्वितीय रामकली और तीसरा नंमु महंत को प्राप्त हुआ।इस तरह कोरबी में शान्ति पूर्ण कृष्ण जन्माष्टमी को मनाया गया।
0 Comments