सूरजपुर/-- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्ग. मोतीलाल वोरा के निधन पर ब्लाक कांग्रेस सूरजपुर द्वारा ब्लाक कांग्रेस कार्यालय सूरजपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई स्वर्ग. मोतीलाल वोरा अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री,देश के कैबिनेट मंत्री,उत्तरप्रदेश के राज्यपाल सहित अनेको पद पर अपनी कर्तव्यों का निर्वहन कर चुके है उनकी राजनीति की शुरूआत 1968 में पार्षद से हुआ,1970 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इसके बाद 1972 में मध्यप्रदेश के विधायक बने वे 1977,1980,1985,1990 के चुनावों में विधायक बने 1972 में मध्यप्रदेश के राज्य सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष थे 1980 में उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री थे व 1983 में कैबिनेट मंत्री थे साथ ही 1983 में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे 1985 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे व 1988 में मुख्यमंत्री के पद से स्तीफा देकर केन्द्रीय मंत्री बने 25 दिसम्बर 1989 से 8 दिसम्बर तक दुबारा मुख्यमंत्री बने 1988 में केन्द्र के स्वास्थ्य परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार इन्होंने संभाला व 1988 मे मध्यप्रदेश के राज्यसभा के लिए चुने गए 1993 से 1996 तक उत्तरप्रदेश के राज्यपाल थे उन्होंने एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड,यंग इंडियन और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में शामिल होकर तीनो संस्थाओं में उन्होंने महत्वपूर्ण पदों में कार्य किया 2002 में AJL के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक थे 1999 में वे लोकसभा के सदस्य थे 1988,2000,2006,2012 में राज्यसभा सदस्य थे 2000 से 2018 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे साथ ही उन्होंने महासचिव प्रशासन के पद पर कार्य किया था ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह ने बताया कि स्वर्ग. मोतीलाल वोरा जी का देश की राजनीति मे विशेष योगदान रहा है विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने देश के कल्याण के लिए कार्य किया है काँग्रेसजनो ने बड़े ही भाव के साथ स्वर्ग. मोतीलाल वोरा जी को याद किया इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव सिंह,एल्डरमेन मनोज डालमिया,युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर,जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल,हेमेन्द्र गुप्ता,विनय मिश्रा,विष्णु कसेरा,अनूप अग्रवाल,सन्तोष सोनी,मो. इदरीश,मधु साहू,अजय सोनवानी,शरद सिंह,आकाश साहू,नैतिक अग्रवाल,अनुराग डालमिया,सूरज अवस्थी,नीरज तायल,सैयद सलीम,इमरान इराकी,विजय सिंह,गजानंद जायसवाल,पुनीत गुप्ता,तनवीर,सैयद नदीम,असरफ अली,बाबा खान,दीपक दीवान उपस्थित थे।
ब्यूरो चीफ/-- मोहन प्रताप सिंह IBN24 न्यूज चैनल, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़। 9098941446
0 Comments