छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की संभागीय स्तर बैठक बिलासपुर में संपन्न.....।



बिलासपुर (IBN-24NEWS) छत्तीसगढ़ सर्वआदिवासी समाज का संभाग स्तरीय बैठक दिनांक 24 /12/22 को गोंडवाना भवन बिलासपुर में रखा गया। जिसमें आदिवासियों का 32% आरक्षण कम कर दिया गया है। इस पर और भानुप्रतापुर चुनाव की समीक्षा के साथ साथ आने वाले 2023 के चुनाव पर गहन विचार विमर्श किया गया।

   इस बैठक में उपस्थित रहे प्रदेश से प्रदेश कार्यकारिणी श्री बी एस रावटे, श्री आर एन साय प्रदेश महासचिव,श्री बिनोद राम भगत प्रदेश सचिव,श्रीमती सविता साय प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग ,श्री सुभाष परते युवा प्रदेश अध्यक्ष,श्री रमेशचन्द्र श्याम जिलाध्यक्ष बिलासपुर,श्रीमती रंगीया प्रधान महिला प्रभाग जिलाध्यक्ष बिलासपुर,श्री शिव चेचाम जिलाध्यक्ष युवा प्रभाग बिलासपुर, जांजगीर जिलाध्यक्ष संतोष नेताम ,युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष जांजगीर ईश्वर प्रसाद माझी , मनमोहन गोंड जिलाध्यक्ष,सुदर्शन मरावी ब्लाक अध्यक्ष पामगढ़,सेवक राम मरावी जिलाध्यक्ष कोरबा ,श्री बी एस नागेश  जिलाध्यक्ष रायगढ़,श्री बी एस सिदार ब्लाक अध्यक्ष पुसौर,श्रीमती सोमती सिदार जिलाध्यक्ष महिला प्रभाग रायगढ़,सुश्री दिजोरी सिदार युवा प्रभाग  जिलाउपाध्यक्ष रायगढ़,

और भी सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे,जिन्होने अपना अपना विचार ब्यक्त कर कार्यक्रम को सम्पन्न किये।

Post a Comment

0 Comments