संवाददाता : हजरत खान।
कोरबा (आईबीएन-24) जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 35 हजार 696 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें 35 हजार 418 क्विंटल 80 किलो मोटा और 277 क्विंटल 70 किलो सरना धान शामिल है। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो चुका है। जिसमे अब तेजी आ गई है। खरीदी केंद्रों से 15 हजार 920 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जिले के किसान अब तक 7 करोड़ 28 लाख 20 हजार 656 रुपए का धान समितियों में बेच चुके है।
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में आज धान खरीदी केंद्र मोरगा में धान खरीदी का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा,समिति प्रबंधक - भगत सिंह राज,अप्रेटर - महेंद्र शरमा,फड़ प्रभारी- पवन साय यादव,निग्रानी समिति - बजरंग सिंह पैकरा,जनपद निर्माण- पोड़ी उपरोड़ा,समिति अध्यक्ष- गंभीर साय,सरपंच- महेश्वरी पैकरा मोरगा,उप सरपंच- सुनिल कुमार अग्रवाल मोरगा,सरपंच- उमेश्वर सिंह आर्मो पतुरिया डांड़,सरपंच- धनसार मंझवार धजाक,सरपंच- जयसिंह खीरटी,सरपंच- रमेश मंझवार केनदई,विधायक प्रतिनिधि- प्रिंश अग्रवाल हासम खान मोरगा,हिरदय तिग्गा धजाक,शनिराम अरसिआ
हरि पुटा,तीज राम पतुरिया डांड़,अभिषेक कुमार ,समीर कुमार
अन्य समस्त किसान उपस्थित रहे।
0 Comments