रामकृष्ण पब्लिक स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया बाल मेला....।



कोरबा/दीपका-गेवरा(IBN-24NEWS) रामकृष्ण मिशन पब्लिक स्कूल दीपका मे बाल दिवस धूमधाम से आनंद मेला के साथ मनाया गया।



        इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भारत माता,सरस्वती माता,और पंडित नेहरू जी के फोटो पर पुष्पगुच्छ फूलमाला चढ़ाते हुए पूजा अर्चना किया गया।तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ व माला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज शर्मा,अरुणीश तिवारी,व सूर्य प्रकाश शर्मा ने बड़ी संख्या मे आये हुए पालक,नगरवासियों व बच्चों को सम्बोधित किया।

   कार्यक्रम  मनोज शर्मा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष,अरुणीश तिवारी पार्षद, रोहित जायसवाल पार्षद, सूर्य प्रकाश किसान मंडल अध्यक्ष,उतरा कुंभकार जिला उपाध्यक्ष महिला प्रदेश,राजू प्रजापति मंडल महामंत्री, जगन्नाथ प्रसाद तिवारी, धरम तिवारी चैयरमेन ,ज्योति तिवारी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, हनुमान सिंह गौटियां पुजारी  समलाई मंदिर,नीतू पाण्डेय,मेघा तिवारी,ज्योति यादव,पार्वती यादव,खुशबु पटवा,शुकन  सिंह,पूनम,सीता देवी,माधुरी,अंकित कुमार,सुधा कुमारी,संजना पटेल,जीतू दुबे, रचित आदि उपस्थित थे मंच संचालन नीतू पाण्डेय व आभार व्यक्त अंत मे खुशबु पटवा ने किया।

Post a Comment

0 Comments