महेन्द्र कुमार सिदार - जिला संवाददाता
रायगढ़/छाल/चंद्रशेखरपुर(IBN 24 NEWS) चंद्रशेखरपुर के मांड कुरकुट नदी संगम मैं ठाकुर देव देवराज मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके आज दूसरे दिन सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था जिसमें 8 जोड़ियों का विवाह राठिया कंवर समिति ठाकुरदेव ट्रस्ट द्वारा कराया गया। जिसमें 8 दंपतियों को आशीर्वाद देने रायगढ़ एसईसीएल की क्षेत्रिय प्रबंधक श्रीमती प्रीति सिंह जी व सुचेतना महिला मंडल कोल इंडिया समूह के अन्य महिलाएं उनके साथ सामिल थीं। श्रीमती प्रीति सिंह जी ने ठाकुर देव देवरास में ठाकुर देव जी की पूजा पाठ कर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया वह सभी 8 जोड़ियों को उपहार भेंट कर उनके नवजीवन की कामना की।
श्रीमती सिंग जी सचेतना महिला मंडल की अध्यक्ष हैं। जिनके अगुवाई में आज ठाकुर देव में हो रहे सामूहिक विवाह में उनके समूह द्वारा सभी नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
वही छाल थाना के नए निरीक्षक श्री जितेंद्र एसैया जी ने भी ठाकुरदेव देवरास पहुंच कर सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद स्वरुप भेंट प्रदान किया।राठिया कंवर समाज ने अभी अगन्तुंको का पीला गमछा। व बिल्ला लगाकर स्वागत किया।
0 Comments