सीएचसी पाली में आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का आयोजन विभिन्न रोगों का इलाज और दी गई निशुल्क दवाइयां




पाली (IBN-24NEWS) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव के अंतर्गत  आयुष्मान भारत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली   में "स्वास्थ्य निश्चित,  प्रगति सुनिश्चित" के थीम पर आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयां दी गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ पाली तानाखार के लोकप्रिय विधायक सम्मानीय मोहित राम केरकेट्टा जी, सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ प्रशांत मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा डॉ बी बी बोर्डे, ब्लॉक कॉंग्रेस कमिटी पाली के अध्यक्ष यशवंत लाल ,विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ,एल्डर मेन पाली सुरेश गुप्ता, अनुविभागीय दंडाधिकारी पाली ममता यादव,विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल सर्राफ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राज किरण शर्मा ,



डॉ हेमंत पैकरा, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौरभ गुप्ता ,डॉ अवधेश साहू, डॉक्टर सुखचैन कश्यप ,डॉक्टर सौम्या गुप्ता,डॉक्टर शक्ति डिकसेना,आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश तिवारी, डॉ गणेश प्रभुआ, डॉक्टर गौरीशंकर साहू, डॉक्टर संदीप डॉक्टर गौरीशंकर साहू दंत चिकित्सक डॉक्टर देवेंद्र कुर्रे विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी लाल ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीराम मरकाम, बीआरसी राम गोपाल जायसवाल ,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ,स्वास्थ्य मेला में लाभ लेने आए सताधिक मातृशक्तियों ,स्नेही बच्चे ,ग्रामीण जनों ,वृद्धजनों की गरिमामय उपस्थिति में" रक्तदान व अंगदान के अंतर्गत नेत्रदान करने के लिए व्याख्याता शासकीय उच्चत्तर  माध्यमिक विद्यालय लाफा महाबीर प्रसाद चंद्रा को  स्वर्गीय पंडित सिद्ध राम मिश्रा स्मृति सम्मान पत्र से विधायक व मंचस्थ अतिथियों के कर कमलों सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments