बिलासपुर(IBN-24 NEWS)कार्य विस्तार योजना की कार्य योजना बनाने हेतु बिलासपुर जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक दिनांक 12 मार्च 2022 शनिवार को भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश में कार्य विस्तार योजना 11 अप्रैल 2022 से 20 अप्रैल 2022 तक चलाई जायेगी। जिलों में इस महत्वपूर्ण योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तर पर टीम का गठन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक शक्ति केन्द्र में विस्तारक 10 दिवस जाकर विस्तारक हेतु प्रदेश द्वारा निर्धारित करणीय कार्य करेंगे। कार्य विस्तार योजना के तहत् प्रदेश के सभी भाजपा शक्ति केन्द्रों में 10 दिवस का समय दान करने वाले विस्तारकों के नाम का चयन दिनांक 10, 11, 12 मार्च को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित कर भेजना है एवं जिला बैठक में कार्य विस्तार योजना की प्रदेश द्वारा बनाई गई सम्पूर्ण योजना की जानकारी प्रदेश भाजपा द्वारा जिला बैठक हेतु बनाये गये प्रभारी द्वारा दी जायेगी।
बिलासपुर जिला में कार्य विस्तार योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार जिला की कार्य योजना बनाने के लिए बिलासपुर जिला कार्यसमिति की बैठक दिनांक 12 मार्च 2022 शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई है। बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, जिला बैठक प्रभारी सांसद संतोष पाण्डेय, सांसद अरूण साव, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बैठक में अपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मंडल संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष से दिनांक 12 मार्च 2022 शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
0 Comments