पश्चिम उत्तरप्रदेश में डॉ. मनीष राय की मेहनत रंग लाई।



उत्तर प्रदेश (IBN-24NEWS) विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक 7 चरणों में संपन्न हुए| जिसका परिणाम आज 10 मार्च को घोषित हो गया | आशा के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा जीत हासिल की है | यह इतिहास 1985 के बाद फिर से दोहराया गया है | पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा 4 प्रदेशों में सरकार बनाने में सफल हो चुकी है| सिर्फ पंजाब में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है |उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश था | जिसमें लगभग 136 सीटें विधानसभा में थी | 2017 के चुनाव में भाजपा ने 104 सीटें जीती थी | मगर इस बार किसान आंदोलन ,गन्ना किसानों का भुगतान ,ऐसे अनेकों मुद्दे जो जाट समुदाय द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश में उठाए गए और कहीं ना कहीं विपक्षियों का षड्यंत्र बार-बार भाजपा सरकार के विरुद्ध माहौल तैयार करने की कोशिश थी |जिसका थोड़ा बहुत फर्क पड़ा भी है |इसकी वजह से इस बार भाजपा लगभग 85 सीटें ही जीत पाई है | बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कट्टर हिन्दू नेता डॉ.मनीष राय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, दुर्घटनामुक्त भारत व माधव नेत्रालय नागपुर और उनकी टीम को पश्चिम उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी दी गई थी |जिसमें प्रमुख रुप से मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा थी |जिसमें लगभग सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है | 


सिर्फ मेरठ की 2 सीटें जिसमें मेरठ शहर और सरधना ,जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है | यहां पर भी जीत का अंतर सपा प्रत्याशी का ज्यादा नहीं है | मेरठ जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें है | मेरठ शहर ,मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, शिवालखास, सरधना, किठोर और हस्तिनापुर | इसके बाद डॉ. मनीष राय ने गाजियाबाद की 5 सीटे और नोएडा जैसी वीआईपी सीट पर  देश के रक्षा मंत्री के सुपुत्र पंकज सिंह दोबारा चुनाव लड़ रहे थे | जिन्होंने इतिहास रचते हुए ,एक लाख 79 हजार वोटों से जीत दर्ज करके रिकार्ड बना दिया है | उनके क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन करके मनीष राय ने अपने संगठन कौशल के साथ चुनाव प्रबंधन व बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाया है | मनीष राय पिछले वर्ष पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हावड़ा एवं बाॕकुड़ा जिले में चुनाव प्रबंध कर चुके थे |जिसका परिणाम बहुत ही शानदार भाजपा के पक्ष में आया था | जिसमें उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रभारी राधा मोहन सिंह भी डॉ. मनीष राय के साथ ही थे | इसलिए मनीष राय अलग अलग राष्ट्रीय चैनलो की परिचर्चा में शामिल होकर मोदी सरकार और योगी सरकार की उप|ब्धियां गिनवाते थे और विपक्षियो को चारो खाने चित्त करके संगठन का  वर्चस्व लगातार वरिष्ठो के मार्गदर्शन में बढ़ाते आये है | इसलिए उत्तर प्रदेश में फिर से सभी के साथ सही समन्वय और सुनील बंसल व राधामोहन सिंह का भरोसा डॉ. मनीष राय पर काम आया, जो आज परिणाम के रूप में सबके सामने है , जबकि देश के गृहमंत्री अमित शाह स्वयं पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देख रहे थे , ऐसे में अथक परिश्रम और समर्पण के साथ मनीष राय और टीम ने संगठन के लोगों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास हासिल किया और मोदी व योगी के योजनाओं को लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से जन जन तक पहूंचाया | मनीष राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह जीत सुशासन, सुरक्षा और विकास की जीत है , जो जनता ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है | मोदी और योगी ने कोरोना महामारी के समय जिस मजबूती से देश व प्रदेश संभाला है वह प्रचंड बहुमत के रूप में सबके सामने है | मनीष राय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव ,गुजरात, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में होने वाले है |  यह परिणाम कार्यकर्ताओ में नई  ऊर्जा का संचार करेगा | जिससे भाजपा को छत्तीसगढ़ में पुनः सरकार बनाने में मदद करेगा और विपक्ष के रूप में कांग्रेस सरकार की खामियों को बेहतर ढंग से जनता के सामने उजागर करेगा |

Post a Comment

0 Comments