संवाददाता- दीपक गुप्ता की खास रिपोर्ट


गौरेला पेंड्रा मरवाही(IBN-24NEWS) भारत में राजनीतिक गतिविधियों और उठापटक के बीच आज पांच राज्यों के चुनाव के परिणाम आमजन के मन में राष्ट्रवाद और विकास की धारणा को उत्साहित करते हुए पूरे देश के माहौल को भगवा मय  कर दिया।

 आज यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित विजय की गरिमामई विजय जुलूस को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया और संदेश दिया कि वास्तव में जातिवाद वंशवाद को किनारे कर बड़ा विषय आज के समय में राष्ट्रवाद होता है।

विजय जुलूस में मुख्य रूप से आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री डॉक्टर शिवप्रताप राय भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योगेंद्र सिंह नहरेल सूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रणव मरपच्ची मंडल अध्यक्ष किशन सिंह मंडल महामंत्री द्वय आयुष कुमार मिश्रा कमलेश यादव जिला मंत्री राकेश दीक्षित युवा मोर्चा के आकर्ष प्रताप सिंह, बलदेव बैगा, दीपेंद्र मरकाम मंगलू चंद्रा अरविंद्र चंद्रा अनिल मुन्ना महाराज, विजय बघेल ओंकार ओट्टी सहित बहुतायत में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।।