कोरबा(IBN-24NEWS)विगत दिनों कवर्धा में हिन्दू धर्म के प्रतीक भगवा ध्वज का अपमान कुछ लोगों द्वारा किया गया था जिसके बाद कवर्धा सहित पूरे प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण हो गया था पुलिस द्वारा मामले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर अपराध दर्ज कर किया गया,जिसके विरोध में भाजयूमो कोरबा द्वारा जिले के 19 मंडलो में जिरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई साथ ही मुख्यमंत्री भुपेश बधेल एवं विधायक मो.अकबर का पुतला दहन किया गया,जिले के कई स्थानों पर भाजयूमो कार्यकर्ता एवं पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी देखी गई किन्तु भाजयूमो का विरोध प्रदर्शन सफल रही।
भाजयूमो के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरफ प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाने नाकाम है साथ कि एक वर्ग को सरकार एवं उनके मंत्री विधायकों द्वारा परेशान किया जा रहा है भाजयूमो सरकार की दमन कारी नीतियों का पुरजोर विरोध करती है, जिले के मुख्य आयोजन में रायगढ़ जिला संगठन सह प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह,भाजयूमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी,महामंत्री अनूप यादव, भाजयूमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा सहित सभी मंडलों में निवासरत भाजपा,भाजयूमो के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री एवं उनकी पूरी टीम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 Comments