कोरबा/पाली(IBN-24 NEWS) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पाली तानाखार एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी शाहिद खान द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बूथ प्रभारियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की जान बताते हुए उनकी हौसला अफजाई की।
बैठक मे श्री खान ने पोलिंग बूथ संबिधित चर्चा कर आगामी विधानसभा के चुनाव पर रणनीति तैयार करने विचार विमर्श किया। बैठक में कार्यकर्ताओं का दर्द उभर आया। उन्होंने सरकार होने के बावजूद उपेक्षा का आरोप लगाया और वरिष्ठ नेताओं पर नाराजगी व्यक्त की। श्री खान ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बैठक में जिला महामंत्री दीपक सोनकर, जिला महामंत्री अनिल परिहार,जिला महामंत्री शैलेश सिंह ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा,सुरेश गुप्ता, विधायक निज सहायक अनिल गुप्ता ,उपाध्यक्ष विनय सोनकर, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती दीपाली राय ,पार्षद सोना ताम्रकार, पिंटू अग्रवाल, बबलू पटेल अजमेर सिंह पोर्ते, जनपद सदस्य अंजू श्यामा पांडे, रघु दुबे, रत्नेश गुप्ता,क्युम बेग, रवि कश्यप, सावित्री श्रीवास,आनंद मित्तल, बचनसाय कोरम( ब्लॉक अध्यक्ष पसान),नवीन सिंह ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष,अशोक मिश्रा, हेंमत यादव, अमुन्द भरिया,हेमंत नागदेव,समीम पटेल,दिनेश महंत,रामकुमार मरावी,अगरदास,सुकालू पटेल,गणेश मरकाम, अमरनाथ कैवर्त,डी के अडिले, शिवनाथ सिंह, गणेश उइके,डॉ संत पैकरा,सुमन सारथी,पंचराम श्याम,रामप्रसाद,मनोहर सिंह,गाया बाई टेकाम,जांकुवर,
आदि अन्य ने भी कार्यकर्ताओं की ओर से अपनी बात रखी।
0 Comments