हिंदूवादी विचारधारा व सामाजिक कार्यों से उमाशंकर सिंह बने भारतीय हिन्दू युवा मोर्चा के छत्तीसगढ़-प्रदेश अध्यक्ष.....।

 


संवाददाता- घनश्याम वैष्णव की रिपोर्ट


मुंगेली(IBN-24NEWS) अपने हिंदूवादी छवि और देशभक्ति की भावना के लिए जाने जाने वाले एवं पूर्व के माह में रामजन्मभूमि समर्पण निधि कार्यक्रम में पूरे जिला व प्रदेश में सक्रिय होकर कार्य करने वाले कुशल ओजस्वी हिंदुत्व कार्यकर्ता उमाशंकर सिंह राजपूत जी को भारतीय हिन्दू युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कमेटी की बैठक के बाद सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संगठन मंत्री शुभम सिंह गहरवार जी ने छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष पद मनोनित किया एवम साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह जी एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह जी ने फोन के माध्यम से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सहित छत्तीसगढ़ के नई कार्यकारिणी को बधाई दिया।

 इस पर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह राजपूत ने कहा कि प्राथमिक तौर पर हमारा कार्य हिंदुओं को जगाना है भारत में विश्व के सर्वाधिक युवा रहते हैं। आज जरूरत है एक ऐसे संगठन की जो युवाओं को जोड़कर उन्हें धर्म के नजदीक लाए भारतीय हिन्दू युवा मोर्चा युवाओं को जोड़कर एक सशक्त संगठन तैयार करेगा इस संगठन का मुख्य उद्देश्य अखण्ड भारत हिन्दू राष्ट्र, राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा, सनातन धर्म प्रचार, समग्र विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार, गौरक्षा, मठ मंदिर की रक्षा, उन्हें शस्त्र एवं शास्त्र की शिक्षा देना, लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए कार्य करना, धर्मांतरण के विरोध में कार्य करना और उसे रोकना, जातिवाद एवं सम्प्रदाय को छोड़कर धर्म के लिए कार्य करना तथा समय-समय पर धार्मिक आयोजन करके जनजागृति लाना आदि उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन कार्य करेगा। और साथ ही प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह राजपूत ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें पदाधिकारी हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव जीवराखन जायसवाल, प्रमोद सिंह, प्रदेशसहसचिव अजय सिंह ठाकुर, अजय कुमार कोल, प्रदेश महासचिव पिलासाव साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष भवानी सिंह, प्रदेश महामंत्री मुकेश यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी मेलूप्रताप सिंह, प्रदेश संरक्षक इंद्रभान सिंह कंवर, रामनिवास सिंह, प्रदेश कार्यकरारिणी सदस्य खिलेश सोनी, गोपाल सिंह ठाकुर, शैलेंद्र जायसवाल,  सत्यप्रकाश मानिकपुरी, हरिराम चंद्राकर इत्यादि को नियुक्त किया गया है,इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण सिंह जी राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह राजपूत जी राष्ट्रीय मंत्री संजय सिंह बजगोती जी राष्ट्रीय अध्यक्ष (संस्कृति प्रकोष्ठ) कवि मनोज चौहान जी सहित समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उमाशंकर जी को बधाई दिया।

 उमाशंकर सिंह जी की व सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति में प्रदेश में उत्साह का माहौल है लोरमी क्षेत्र के समस्त सामाजिक संस्थानों से उमाशंकर सिंह जी को श्री फल, साल, व तलवार जैसे भेंट देकर उनको बधाइयां दिए और उनका उत्साह वर्धन किया गया।

Post a Comment

0 Comments