कमरतोड़ महंगाई के विरोध में ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी ने किया चक्काजाम



पाली/कोरबा (IBN-24NEWS) जनता का तेल निकाल रही मोदी सरकार; नवीन सिंह (छग प्रदेश सचिव)_ केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य मार्ग गांधी चौक पर सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसजनो ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तारतम्य में आज दोपहर 12 बजे 5 मिनट के लिये सांकेतिक चक्का जाम कर मंहगाई का विरोध किया। ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन अगर दास ने किया। इस अवसर पर रामनारायण कश्यप, सुरेश गुप्ता, विनय सोनकर,सुनील अग्रवाल, सोना ताम्रकार,चिंटू सिंह,सत्य नारायण श्रीवास,अंजू पाण्डेय,जसवंत लकरा, सावित्री श्रीवास, दीपाली राय, पवन ध्रुव, रोहित प्रजापति, दीपक जायसवाल, पिंटू अग्रवाल,सँजय जयसवाल, वसींम खान,अन्शुमन पाण्डेय, शंकर दास,रघु दुबे,सत्य नारायण पैकरा,कपिल दास, सुरेंद्र कवर,चमेली सोनी,विक्की तिवारी, दिनेश दास,माखनसिंह, संतोष दास, सुकालू पटेल, संतोष पोर्ते, प्रीतम सिंह, खेम सिंह, इतवारी दास, मार्तंड सिंह, बचन बाई, दिल बाई ,जान कुवर आदि अन्य कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे। 



जनता का तेल निकाल रही मोदी सरकार; नवीन सिंह (छग प्रदेश सचिव)

 छ ग प्रदेश कांग्रेश सचिव नवीन सिंह ठाकुर ने कहा कि महंगाई के कारण जनता परेशान हो चुकी है। केंद्र मैं बैठी जुमलेबाज सरकार केवल समस्याओ से जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है। कल तक महगाई पर गला फाड़कर विरोध कर रहे भक्तों के मुंह आज सिले हुए हैं।ये जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं और नजरें छुपा रहे हैं। कोरोना काल में वैसे भी आम जनता के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है ऐसे में जनता को रियायत और राहत देने के बजाय सरकार की मनमानी से कमरतोड़ महंगाई झेलनी पड़ रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

Post a Comment

0 Comments