दीपका/ गेवरा(IBN24NEWS)/ पश्चिम बंगाल चुनाव में परिणाम पश्चात भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे हिंसात्मक घटनाओं के विरोध में तृणमूल कांग्रेस पार्टी सहित कांग्रेसी सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के मार्गदर्शन एवं आह्वान पर राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन राजेश यादव भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने अपने हाथ में तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रकट किया।
उन्होंने हिंसा में अपनी जान गवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद से ही टीएमसी के गुंडे लगातार भाजपा समर्थकों और भाजपा के संपत्ति को ध्वस्त करने में लगे हुए हैं चुनाव के बाद की हिंसा सिर्फ खबरों में नहीं बल्कि वीडियो क्लिप भी बिल्कुल साफ कहानियां बयां कर रही है क्या ममता दीदी ने इसलिए सत्ता में वापसी की है ताकि पूरे बंगाल में उनके खिलाफ कोई बोलने को खड़ा ना हो?इस प्रकार के हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए इसमें संलिप्त लोगों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को तत्काल फांसी की सजा होनी चाहिए। जो लोकतंत्र के माहौल उठा रहे हैं बांग्लादेश से घुसपैठ करवाकर तृणमूल कांग्रेस का ममता दीदी प्रदेश में अराजकता फैला रही है और डर का माहौल बना रही है। ताकि उनके खिलाफ कोई आवाज न उठा सके चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिस प्रकार से हिंसा भड़की है और तृणमूल कांग्रेस के गुर्गे जिस प्रकार अराजकता फैला रहे हैं साफ दिखाई दे रहा है। निर्दोष लोगों की हत्या महिलाओं से अनाचार और आगजनी जैसे हिंसा लगातार देखने को मिल रहा है आखिर उनके अंदर इतना साहस आया कहां से वह एक पार्टी कार्यालय को भी जला रहे हैं। उसके कार्यकर्ताओं द्वारा हत्या व से दुराचार जैसे घिनौने कृत्य कर रहे हैं। यह सब ममता दीदी के संरक्षण में हो रहा है श्री यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत के बाद जिस तरह से हिंदू और जनजाति समाज के लोगों को निशाना बनाया जाए उससे पूरा देश काराह उठा है।
0 Comments