अनुशासित पार्टी है भाजपा, फिर सूरजपुर जिला में अनुशासन तोड़ने वालो पर सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मेहरबान क्यो ?





IBN24 न्यूज़ चैनल

सूरजपुर-: भारतीय जनता पार्टी अनुशासन प्रिय पार्टी है इसके प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी के नितियो को जन जन तक पहुचाता है। भाजपा में सविधान की धारा 25 में है वर्णित की अनुशासन हिनता करने वालो के खीलाप कार्यवाही के प्रावधान है। जिसमे पार्टी 6 साल के लिए निष्कासित कर सकती है। पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने पर भी यही प्रावधान है। लेकिन सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबु लाल अग्रवाल ने तो पार्टी गाईड लाईन के सारी मर्यादाये तोड़ दी है।


पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले के उपर मेहरबान हो गये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महरजिया सिंह नगर पंचायत भटगाव के चुनाव में वार्ड क्रमांक 05 से बागी प्रत्याशी होकर चुनाव लड़ी थी जब ओ  महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष थी। महरजिया सिह के चुनाव लड़ने से भाजपा प्रत्याशी 10 बोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गई थी। अगर यह चुनाव महरजिया नही लडी होती तो निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीता होता। यही हार के वजह से नगर पंचायत भटगाव में एक पार्षद के लिए भाजपा का अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष नही बना। अनुशासन हिनता करने वाले के खीलाप में पुर्व जिला अध्यक्ष राम कृपाल साहू ने महरजिया एवं अन्य बागी प्रत्याशीयो को निष्कासन की अनुशंसा कर प्रदेश कार्य समिति को सौप दिया था। परन्तु बाबूलाल अग्रवाल के जिला अध्यक्ष बनते ही भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाली महरजिया सिंह को मंडल में कार्यकारिणी मेंबर एवं जिला महिला मोर्चा मे मंत्री पद से नवाजा गया है। जबकि अन्य भाजपा के बागी प्रत्याशी महेश यादव, गुड्डी बाई, राकेश यादव, बीरेन्द्र गुप्ता अभी भी पार्टी से बाहर है न तो इन्हें कोई पद दिया गया है। इस प्रकार के चौपट निति से पार्टी की छवी धूमिल हो रही है। अनुशासित पार्टी भाजपा को जिला अध्यक्ष बाबु लाल अग्रवाल अनुशासनहीन पार्टी बना दे रहे हैं। बाबूलाल अग्रवाल के कार्य शैली पर सवाल खड़ा होता है।


*भाजपा के वरिष्ठ नेता नाम ना छापने के सर्त पर क्या कहते हैं* --  हमारा भाजपा  सूरजपुर जिला अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा, के तर्ज पर चल रहा है। बताना चाहता हूँ कि अंधेर नगरी एक काल्पनिक जगह है, जहां सबकुछ विचार हीन है। कोई तर्क नहीं चलता, कोई विचार नही, कोई औचित्य नही, प्रजा के हाथ इतनी शक्ति भी नहीं की राजा को सुधार सके। राजा प्रजा का मुखिया होता है अगर राजा ही चोपट है तो मुर्ख ओर विद्वान बराबर है क्योंकि पहचान ही नहीं है। बिना विकेक के बिना विचार के उचित न्याय के बिना देश हित को सोच कर कार्य करता है उसे चौपट राजा कहते हैं। यही हाल अपना भाजपा सूरजपुर जिले का है  बाबूलाल अग्रवाल जिला अध्यक्ष अम्बिकापुर निवासरत के कारण सूरजपुर जिला मे कौन कार्यकर्ता सक्रीय है कार्य कर रहा है नही कर रहा है शायद इसी जानकारी नही है।



ब्यूरो चीफ (सरगुजा संभाग)- मोहन प्रताप सिंह, IBN24 न्यूज़ चैनल, छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश। 6266912692

Post a Comment

0 Comments