कटघोरा/कोरबा(IBN24NEWS)/ पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन का कार्यक्रम 17/ 3 /2021 को शाम 04:00 बजे बिंझरा बस स्टैंड चौक में रखा गया है ।
उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पोडी उपरोडा मंडल में निवासरत भाजपा और मोर्चा के जिले व प्रदेश के पदाधिकारी , पोडी उपरोडा मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य, पोडी उपरोडा मंडल के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य ,शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक सहित सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति अनिवार्य हैं।
0 Comments