जिला अध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल के एकला चलो नीति पर कार्यकर्ता असंतुष्ट- गुटबाज़ी के वजह से नही हो पा रही है युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की घोषणा।





सूरजपुर(IBN-24NEWS) / जिला सूरजपुर के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के  एकला चलो नीति पर  कार्यकर्ता है असंतुष्ट वही गुटबाजी के कारण नहीं हो पा रहा है युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की घोषणा गुटबाजी से पार्टी की सेहत बिगड़ सकती हैं। सूरजपुर जिला मे भाजपा मे इन दिनो सब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है। जिसके चलते आये दिन गुटबाजी की खबर सुर्खियां बनी हुई है, तभी तो आये दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के मुह से चमचागीरी वाली चटपटी खबरे आती रहती है, पिछले विधान सभा चुनाव के शर्मनाक हार के बाद भी भाजपा के लोग सबक नहीं लिये है, जबकी प्रदेश प्रभारी डी पुरदेश्वरी ने साफ शब्दों में कहा है कि गुटबाजी खत्म कर मोर्चाओ का घोषणा करे।



भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृह मंत्री  रामसेवक पैकरा का पुत्र मोह:- भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा का पुत्र मोह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के लिए रोड़ा बना हुआ है वे अपने पुत्र को जिला अध्यक्ष बनाने में पुरजोर कोशिश जारी रखे हुये हैं, जबकी जिले में और भी बहुत तेज तर्रार युवा कार्यकर्ता मौजूद है।



क्या कहते हैं जिला के वरिष्ठ नेता* भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने नाम न छपने के सर्त पर बताया  की अब सूरजपुर जिला मे भाजपा संगठित नही है जो पहले थी। स्थानीय नेता अपने चहेतो या रिस्तेदारो को  अन्य मोर्चा मे बैठा दिये है और वही युवा मोर्चा मे भी जिला अध्यक्ष पद पर बैठाना चाह रहे हैं। जिस्से अंदर ही अंदर चल रही गुटबाजी का ही नतीजा है कि आज तक युवा मोर्चा का घोषणा नही हो पा रहा है। 



अपना कर्ज उतारना चाहते हैं जिला अध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल:-  युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्थानिय नेता अपना समर्थक चाहते हैं इन बातों से जिला अध्यक्ष भी पिछे नही है। जब भाजपा संगठन की जिला अध्यक्ष की नियुक्ति चल रही थी तब पुर्व गृहमंत्री के बाबुलाल अग्रवाल पसंदीदा मे से एक थे और जिला अध्यक्ष की ताज पहनाई भी गई इसलिए बाबुलाल अग्रवाल अपना कर्ज उतारने के लिए गृह मंत्री के पुत्र को जिला अध्यक्ष बनाना चाह रहे है। 



प्रदेश में सबसे बत्तर स्थिति भाजपा संगठन के मामले में सूरजपुर जिला:- वैसे भाजपा में बगावत कोई नई बात नहीं है। बाबुलाल अग्रवाल के जिला अध्यक्ष बनने के साथ ही बगावत चरम सीमा पर है। हालांकि कोई खुलकर बोल नही रहा है लेकिन सभी को पता है कि जिला अध्यक्ष अपने निजी स्वार्थ हेतु टिकट के लालसा में पार्टी को कमजोर कर रहे हैं वही अपने चहेतो नोसिखियो लोगो को उच्च पदो पर  नियुक्ति दे कर बैठाये है। जिस्से पार्टी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही है । जिला अध्यक्ष के एकला चलो नीति के कारण काफी लोग असंतुष्ट हैं। कुछ तो विरोध कर दिये लेकीन कुछ लोग पार्टी लाईन के खिलाफ न जाकर घर बैठना पसंद कर रहे हैं और कार्यकर्ता तो बडी मासुमी से कहता है कि हमारी पार्टी ब्यपारीयो की पार्टी बन गई है।।

Post a Comment

0 Comments