धान खरीदी केन्द्रो में ताला लगाने की तेयारी।
सुकमा-भारतीय जनता पार्टी के सुकमा के जिलाध्यक्ष हुॅगाराम मरकाम ने धान खरीदी के अनिमीतता को लेकर फ़िर एक बार राज्य सरकार को आड़े हाथो लिया हैं।किसान भाईयों से बढे बढे झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार अपने ही जाल में फस चुकी हैं हुॅगाराम मरकाम का कहना हैं की राज्य सरकार अपनी वादा खिलाफी से बचने के लिये केन्द सरकार पर दोषारोपण कर रही है।क्या झूठे वादे करने के पहले केंद्र सरकार से पुछे थे।हर हाल में सत्ता पे काबिज होने के लिये झूठे वादे करने की खेल में कांग्रेस की सरकार को माहरत हासिल हैं।अब जब अपने ही खेल में राज्य की कांग्रेस की सरकार फस चुकी हैं तो नौटंकी कर रहे हैं।और अपनी कमजोरी छुपाने केंद्र की सरकार को दोष दे रहे हैं जिससे किसान भाई परेशान हैं।किसान भाईयो को धान का पुरा भुगतान भी नही दिया जा रहा है।राज्य सरकार बोनस से लेकर बारदाने तक हर बात पर केन्द की सरकार को दोष दे रहे हैं।धान खरीदी केंद्रो में अव्यवस्थाये हैं किसान भाई परेशान हैं।हूंगाराम मरकाम ने कह की बोरियो की कमी का बहाना बनाया जा रहा हैं राज्य की सरकार पहले ही तय करती हैं की हमे कितना धान खरीदना है और कितना बारदाना की जरुरत हैं बिना योजना के धान खरीदी कर रहे हैं और बारदाने की कमी का रोना रोरहे है।और सभी बातो के लिये केंद्र पर दोषारोपण कर रहें हैं।केंद्र की तरफ से 9000 करोड रुपय धान खरीदी करने राज्य को दिया गया था उसका क्या हुवा।अब राज्य की सरकार अपना दोष स्वीकार करे की राज्य सरकार को किसानो का धान खरीदने के लिये पेसा ही नही हैं।बहाने बाजी बंद करे सरकार।धान खरीदी केन्द में सरकारी खर्च से उद्घाटन के नाम से फोटों खिचाके मंत्रि और कांग्रेस के कार्यकर्ता धान खरीदी केंद्र को भुल गये अब क्यु नही आते मंत्रि व विधायक निरिक्षण करने।किसानो का सामना करने से क्यु डर रहें हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष हुॅगाराम मरकाम ने माँग किया हैं की धान खरीदी की समय सीमा एक महा बढ़ाईजाये।
0 Comments