धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना के अभाव के चलते धान ख़रीदी बंद होने के कगार पर आ गई है।

 सूरजपुर/प्रतापपुर-सोनगरा- धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना के अभाव के चलते धान ख़रीदी बंद होने के कगार पर आ गई है। 1 दिसम्बर से प्रारंभ हुई धान खरीदी लगभग 45 दिनों से भी ज्यादा होने जा रहे है, लेकिन अभी तक शासन स्तर से खरीदी केंद्र सोनगरा से धान का उठाव नही हो पाई है। अब तक लगभग 50 से 60 प्रतिशत किसानों के धान खरीदी किये गए है अब भी 40 प्रतिशत किसानों का धान खरीदी किये जाने है। स्थिति को देखते हुए किसान व कर्मचारी दोनों परेशान हो रहे है।

कभी धान के उठाव को लेकर तो कभी बारदाना के कमी को लेकर धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी खासे परेशान नज़र आ रहे है। सोनगरा धान ख़रीदी केन्द्र में धान खरीदी प्रारंभ होने से आज पर्यन्त तक एक धान खरीदी केंद्र में 514 किसान लाभान्वित हुए हैं जिसमें 20086.00 कुंटल धान की खरीदी की गई है जिसमें अभी तक मात्र 1240.00 कुंटल जो मिल को जारी की गई है वहीं वर्तमान में 18846.00 क्विंटल धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध है जिसमें खरीदी गई धान की कुल राशि 3792 2368 रुपए जिसमें सोसाइटी ऋण के विरुद्ध वसूली की गई राशि 6888627.20 की वसूली भी की गई है। धान खरीदी केंद्र सोनगरा में अभी भी 18846 क्विंटल धान का उठाव नहीं हुआ है जिसके चलते धान खरीदी केंद्र सोनगरा में धान खरीदी बहुत ही मुश्किल हो रहे है। क्योंकि चारों ओर धान के छलिया भरे होने से किसानों के ट्रेक्टर भी अंदर ले जाने में मुश्किल हो रहे है।


यही कारण है कि जिन अनुपात में किसानों का धान खरीदी किये जाने है वह नही हो पा रही है वही दूसरी ओर समय पर उठाव नही होने पर धान सूखती शार्टेज के भी समस्या कर्मचारियों को सता रही है, पिछले वर्ष धान सुकती से कर्मचारियों को भारी घाटा के भरपाई किये जाने के बात सामने आ रही है।


बहरहाल पीडीएस व मिलिंग से संग्रहित किये पुराने बारदाना से धान खरीदी किये जा रहे थे वे भी अब अंतिम दौर में पहुच गई है। बारदाना के कमी को देखते हुए किसानों से भी 15 रुपये की दर से बारदाना खरीदी किये जाने को कहा गया पर स्थित यह है कि आज के स्थिति में उनके पास भी बारदाना ही बारदाना नही है। वही शासन द्वारा लगभग 45 दिनों बाद भी नए बारदाना भी नही पहुंच पाई है।


किसानों के परेशानियों को कम करने के उद्देश्य से इस वर्ष शासन के द्वारा लेम्प्स के संख्या जरूर बढ़ाई गई है, लेकिन समय पर उठाव व बारदाना के कारण आज भी किसान व कर्मचारी परेशान हो रहे है।



ब्यूरो चीफ/-मोहन प्रताप सिंह IBN24 न्यूज चैनल जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़। 9098941446

Post a Comment

0 Comments