सूरजपुर (IBN-24NEWS): महीना भर पहले ही भाजपा जिला सूरजपुर कार्यकारिणी के गठन के बीच दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी से उपेक्षा का आरोप लगाकर इस्तीफा दिया था और कई लोगों ने कुछ दिन पहले भी जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल को पत्र लिख कर इस्तीफा दिया अब इन्ही सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय को पत्र प्रेषित कर जिला सूरजपुर की जिला कार्यकारिणी की दुबारा पुनर्गठन कराने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा जिला कार्यकारिणी के दर्जन भर से अधिक सदस्यों ने इस्तीफा देने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय को पत्र लिखकर भाजपा जिला कार्यकारिणी जिला सूरजपुर की पुनर्गठन कराने की मांग की है। इस्तीफा दिये सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र के माध्य्म से बताया है कि जिला कार्यकारिणी में गुटबाजी करते हुये अनुभवी लोगों को जिला कार्यकारिणी में सम्मानित पद नहीं दिया गया जिससे जिला कार्यकारिणी सूरजपुर टीम से दर्जन भर से अधिक सदस्यों ने कार्यकारिणी में मिली पद से जिला अध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल को इस्तीफा की पेशकस कर चुके है और यह इस्तीफा का दौर आगे चल ही रहा है। जिला कार्यकारिणी सूरजपुर में मिली पद से इस्तीफा देकर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय को पत्र लिखकर भाजपा जिला कार्यकारिणी सूरजपुर की पुनर्गठन की मांग करने वालों में गिरीश गुप्ता पूर्व (जिला पंचायत उपाध्यक्ष सूरजपुर), राजू प्रताप सिंह (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भैयाथान), टी.पी. सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भटगांव, विजय तिवारी, (पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर), ललित गोयल, (पूर्व जिला मंत्री सूरजपुर), रामाशंकर यादव (पूर्व मंडल अध्यक्ष भटगांव), हरिनारायण साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष देवनगर), दीप नारायण साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनगर), राजेश यादव (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विश्रामपुर), सुखलाल यादव (पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव), सीताराम कुशवाहा (पूर्व महामंत्री भैयाथान)
मोहन प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ) IBN24 न्यूज चैनल जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़। 9098941446
0 Comments