सूरजपुर/ भाजपा जिला कार्यकारिणी सूरजपुर घोषित होने के बाद से ही आज तक विवादों में घिरी हुई है। भाजपा पार्टी के जिला कार्यकारिणी में विरोध के स्वर है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला कार्यकारिणी का गठन होते ही दर्जनों असंतुष्ट पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल को सौंप दिया था वही अब जिला कार्यकारिणी के चार अन्य सदस्यों ने गुट विशेष के लोगों को कमेटी में स्थान दिए जाने के आरोप लगा खुद को उचित पद न मिलने पर दिए गए पद से चारो सदस्यों ने जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल सूरजपुर को जिला कार्यकारिणी में मिले पद से इस्तीफा भेजे हुये चारों सदस्य इसके पूर्व कई बड़े पदों पर रह चुके है जो आशुतोष कार्यालय मीडिया प्रभारी, खुलाशा यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनगर, प्रहलाद प्रसाद साहू देवनगर कोषाध्यक्ष, भीकू राम प्रजापति है।
गुटबाजी सतह पर आई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जिला कार्यकारिणी जिला सूरजपुर गठन के साथ ही एक बार फिर जिले में गुटबाजी खुलकर सतह पर आ गई है। आरोप लगने शुरू हो गए हैं कि गुट विशेष से जुड़े लोगों को तरजीह दी गई और पुराने भाजपा से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पद न देकर चिह्नित लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में दो गुटों में बंटी भाजपा के दूसरे गुट के लोगों को महत्वपूर्ण स्थान नहीं मिलने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस्तीफा भेजे सदस्यों के अनुसार नई कार्यकारिणी में जमीनी कार्यकर्ताओं को उचित तरजीह नहीं दी गई है। इस्तीफा भेजें चारों सदस्यों ने बताया कि हम जिला कार्यकारिणी में मिले पदों से इस्तीफा तो दे रहे है लेकिन हम सभी पार्टी के सदस्य बने रहेंगे और ईमानदारी से पार्टी की कार्य करते रहेंगे।
0 Comments