सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का किया सराहना एवं छेत्रवासियो उठाया लाभ।
कोरबा/पाली (आईबीएन-24) पाली नगर में दिनांक 29-01-2023 को कृष्णा डेंटल क्लिनिक के संचालक डॉक्टर अमित सिंह (डेंटल सर्जन) द्वारा अपने क्लिनिक का 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आठ साल बेमिसाल के तौर पर निःशुल्क जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
निशुल्क दांत एवं मुख रोग जांच शिविर लगाया गया था जिसमें मुख्य दंत चिकित्सा डॉ.अनिल सिंह एवं प्रमोद कुशवाहा का विशेष सराहनीय सहयोग रहा कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने दांत एवं मुख रोगों का जांच कराया नि:शुल्क दवाओं का भी छेत्रवासियो ने लाभ लिए, यह शिविर में जांच करवाने वाले सभी लोगों ने जमकर तारीफ की समस्त आयोजकों को साधुवाद किया शिविर में दंत चिकित्सक ने बताया कि दांत हमारे मुख का अहम हिस्सा होते हैं इसके खराब होने से पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ता है इसलिए दांतो की सफाई और उचित समय पर दांतों की जांच जरूरी है जांच कराने आए लोगों ने कृष्णा डेंटल क्लीनिक के संचालक डॉ अमित सिंह व उनके सहयोगी को आशीर्वाद देते हुए जन सेवा के कार्य में उत्तरोत्तर प्रगति करने की कामना भी की , डॉ. अनिल सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहने का आश्वासन दिया।
दांत के रखरखाव हेतु विशेष सलाह भी दिए डॉक्टर बताया कि चेहरे की सुंदरता में स्वस्थ्य दांतों का विशेष योगदान रहता है। इसलिए हमें अपने दांतों को लेकर हमेशा सजग रहना चाहिए। दांतों में समस्या होने से लोग न ढंग से खाना खा सकते हैं और न ही शीतल पेय पदार्थ का सेवन कर पाते हैं। दांतों में होने वाली बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यदि कोई बीमारी दांतों में लग गई है तो तत्काल दंत रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें। जरा सी लापरवाही खतरनाक हो सकती है। साफ दांत मसूड़ों की बीमारी और दांतों को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं।उन दागों का उन्मूलन जिसके लिए दांतों का मलिनकिरण होता हैअपने दांतों की सफाई कैविटी और दांतों की सड़न को रोकता है।सांसों की दुर्गंध दूर होती है जो ब्रश करने या फ्लॉस करने से नहीं जाती है, इसलिए सफाई मुंह को दुर्गंध से मुक्त रखती है।दांतों की सफाई से पहले और बाद में एक बड़ा बदलाव होता है, क्योंकि दांत बदल जाते हैं और टैटार और प्लाक पूरी तरह से हट जाते हैं।
0 Comments