संवाददाता : हजरत खान की खास रिपोर्ट।
कोरबा (आईबीएन-24) कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मोरगा में यात्रियों से भरी बस दुर्घटना हो गई है। हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कुछ अन्य चोटिल हैं। पोंडीउपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 लोगों का इलाज चल रहा है। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। आपको बता दें कि यह बस पूरबा से कोरबा आ रही राजहंस सेवा की बस संख्या CG15 AB 0706 भैस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई दुर्घटना में एक सहित 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है। दुर्घटना के बाद संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में दीपक ठक्कर, गिरी देवी, अरुण कुमार और धैर्य सिंह को गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा पुलिस भी क्षेत्र पर पहुंच गई जहां उन पर शिकार हो रहे हैं।
0 Comments