कोरबा/कटघोरा(IBN-24NEWS) दीपका क्षेत्र ग्राम रंजना झालकछार में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा बैठक रखी गयी जिसमे जिला स्तर व ब्लाक स्तर के सभी पदाअधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम में मुख्य रूप पार्टी के विचार को जन जन तक पहुचाने व 2023 के विधान सभा चुनाव की तैयारियां की जानकरी दी गयी।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के चरणों मे सेवा जोहार के नारे लगाकर शुरुआत की गई।सभी पदाधिकारियों को पिला चावल से तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंगपा के सैयद अहमद रफ़ीक अली अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोंगपा कोरबा के रूप में उपस्थित थे। सैयद अहमद रफ़ीक अली जी ने कहा कि गोंडवाना संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी है। वर्तमान में राजनीतिक हितों से आदिवासी संस्कृति विलुप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि अपना सम्मान चाहिए तो सत्ता बदलनी होगी। इसके लिए हमे नीतिबद्ध होकर काम करना होगा। सभा में जिला स्तर के पदाधिकारियेां के साथ जिलेभर से हर समुदाय के लोग उपस्थित हुए। लगभग तीन घंटे चली सभा में पार्टी के अनेक पदाधिकारियेां ने मंच से अपनी बात कही।जिला अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष प्रभा पोर्ते जी कहा कि दादा हीरा सिंह मरकाम जी के वन टू टेन फार्मूला को आगे बढ़ाना है। घर घर जाकर दादा जी विचारों को बताना है। इसके जरिए समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि वे पार्टी से जुड़े ।उन्होंने मंच से गोंड समाज के लोगों को एकजुट होने की बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने की जरूरत है। हमें न कमल चाहिए न कांग्रेस सिर्फ गोंडवाना राज्य चाहिए। कार्यक्रम कीअध्यक्षता सुजान सिंह उइके जी ने की।कार्यक्रम में कटघोरा ब्लाक से अनूप मरावी,सुजान सिंह उइके,रामखिलावन उइके,गुलाब सिंह पोर्ते, प्रकाश कोर्राम,रवि शरण ओरकेरा,राम प्यारी ध्रुव,भारती नेताम,रजनी महिलांगे, अमरीका बाई जोशी,कुसुम मरकाम,शशि श्याम,विमला आयाम,सुमिरिता नेटी के रूप में उपस्थित थे।
0 Comments