सफाई कर्मचारी को उल्टा लटकाने के बजाए चिरमिरी महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए-राजेश......।




  कोरबा(IBN-24NEWS) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़  के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी व सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक राजेश यादव ने मनेन्द्रगढ़ के विधायक विनय जायसवाल  ने सफाई कर्मचारी को उल्टा लटकाने की धमकी की निंदा किया है।

     ज्ञात हो कि श्री यादव ने मनेन्द्रगढ़  कान्ग्रेस  के विधायक द्वारा सफाई कर्मचारी को उल्टा टांगने की धमकी की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर कर्मचारियों को इस तरह से धमकाना उचित नही हैं।चिरमिरी नगर निगम के महापौर  कंचन जायसवाल भी साथ मे थी।महापौर सफाई व्यवस्था करवाने मे असफल थी इसलिए अपने विधायक पति को बुलाकर धमकावाया जा रहा है जो निंदनीय हैं।अगर महापौर साफ सफाई  करवाने मे असफल हैं तो नैतिकता के नाते अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।महापौर अपने पद का सदपयोग करने मे असमर्थ है।अपने कमजोरी को सफाई कर्मचारियों के ऊपर थोपा जा रहे है।

Post a Comment

0 Comments