कोरबा/कटघोरा(IBN-24NEWS) कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन व पिछड़ा वर्ग नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन।
कटघोरा ब्लाक पिछड़ा वर्ग ग्रामीण अध्यक्ष रामगोपाल यादव ने बताया कि डॉ चोलेश्वर चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिछडा वर्ग विभाग के निर्देशानुसार 05 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा ग्रामीण का कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन व नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम ग्राम अरदा सतगढ़ तँवर समाज के भवन मे रखा गया है। जिला व ब्लॉक पिछडा वर्ग कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के समस्त जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष अपने कार्यकारिणी, पदाधिकारियों सहित अनिवार्य उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का मुख्यअतिथि रामकुमार पटेल शाकंभरी बोर्ड केबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री व कार्यक्रम का अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक पुरषोत्तम कंवर, अतिथि भविष्य चंद्राकर प्रदेश महामंत्री कोरबा जिला प्रभारी, श्याम सुंदर सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष, सभापति नगर पालिक निगम कोरबा, सुरेंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण, गोपाल यादव प्रदेश महामंत्री, गजानंद प्रसाद साहू जिलाध्यक्ष शहर पिछड़ा वर्ग, राजेश मानिकपुरी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछडा वर्ग विभाग व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
0 Comments