किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी-बजरंगी यादव....।

किसानो का राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका-श्यामबिहारी जायसवाल।




कोरबा(IBN-24NEWS) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय कमल सदन *कांकेर* में संपन्न हुआ। भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 



       भाजपा किसान मोर्चा के  प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री लता उसेंडी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज साह, लोकसभा सांसद काँकेर मोहन मंडावी, पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा,द्वारकेश पाण्डेय जी प्रदेश महामंत्री ने मंच संचालन किया, अतिथि व्यवस्था प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,जिला संगठन प्रभारी निरंजन सिन्हा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालनी राजपूत,दिनेश सिंह, आकाश गुप्ता,चन्दन साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष सतिश लाटीया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामविहारी जायसवाल ने किया। उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सभी पदाधिकारियों के साथ सुनी। तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की गतिविधि खेती पर निर्भर है यहां के आधे से ज्यादा परिवार खेती किसानी करते हैं, प्रदेश के किसानों की समस्या को उठाने व उनके हक के लिए लड़ने के लिए भाजपा किसान मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किसानों को बोनस व ऋण माफी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस के 3 साल के शासन में अब तक 500 से ज्यादा किसान प्रदेश में आत्महत्या कर चुके हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रहार करते हुए कहा अपनी कुर्सी बचाने वाला आलाकमान को खुश करने भूपेश बघेल यूपी के किसानों को मौत पर ₹50लाख देने की घोषणा तो करते हैं पर अपने राज्य छत्तीसगढ़  में आत्महत्या कर रहे हैं किसानों को मौत पर न तो मुआवजा और ना ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी का वादा करते हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश  प्रभारी बजरंगी यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारत खेती पर निर्भर अर्थव्यवस्था है। यह बड़ी खुशी की बात है किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति प्रदेश मुख्यालय से बाहर वनांचल जिले में हो रही है इससे जिलों में जुड़े किसानों की समस्याओं को ज्यादा अच्छे से समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा 2014 में केंद्र सरकार मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद लगातार किसानों को उन्नति व आर्थिक प्रगति के लिए किसान कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की पर राज्य के कांग्रेस सरकार के द्वारा योजनाओं को सही क्रियान्वयन ना कर अन्य योजनाओं के साथ किसानों को परेशान कर रहा है,इसका जवाब किसान मोर्चा के साथ पूरा भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ा होकर देगा। छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री यादव ने किसान मोर्चा के कार्यों को सराहा।किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा इन योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुचे।किसान मोर्चा ने राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए।

      राज्य स्तरीय इस महत्वपूर्ण बैठक में कोरबा  जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा जी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश यादव, बेहरा, जिला प्रभारी प्रीतम सिन्हा जी,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर जी,  महामंत्री पवन सिंह जी शामिल हुए। बैठक में आगामी  2023 विधानसभा चुनाव से संबंधित रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा हुआ, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में  किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका  होगी।

Post a Comment

0 Comments