पुरानी बस्ती कटघोरा में पेयजल संकट मचा कोहराम....।

तीन दिवस के अंदर पेयजल संकट दूर नही होने पर नगर पालिका सीएमओ का फूंका जाएगा पुतला-राजेश यादव।



कोरबा/कटघोरा(IBN-24NEWS) नगर पालिका परिषद के वार्ड नं.10  में पेयजल संकट के कारण मचा हाहाकार भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी  राजेश यादव ने कहा 3 दिन के अंदर पेयजल समस्या हल नही होने पर नगर पालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी का  पुतला फूंका जाएगा।

     


  ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड नं.10  में पेयजल संकट बरकरार है कही बोर बिगड़ा है तो कंही अन्य समस्या बतलाया जाता है नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा एक से बढ़कर एक बहाने बनाया जाता हैं। नगर पालिका के पास पर्याप्त मात्रा में पानी टैंकर है चाहें तो टैंकर से भी जल आपूर्ति किया जा सकता है किंतु मूलभूत सुविधाओं से नगर पालिका परिषद मुह मोड़ रहा है।भाजपा नेता श्री यादव ने कहा पूर्व में भी पत्राचार किया जा चुका है अगर 3 दिवस के अंदर पेयजल समस्या दूर नही होता है तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पुतला फूंका जाएगा।

Post a Comment

0 Comments