अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था द्वारा कोरोना काल में सेवा देने वाले योद्धाओं को किया गया सम्मान....।


संवाददाता-साबिर अंसारी


कोरबा/बांकी मोंगरा(IBN-24NEWS) "हिंदुत्व विकास फाउंडेशन" द्वारा दिनांक 21 जनवरी २०२२ को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के  बांकी मोंगरा क्षेत्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

हिंदुत्व विकास फाउंडेशन एक अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था है जिसका उद्देश्य जनता का सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास है।

प्रेस वार्ता में कोरोना महामारी में जमीनी स्तर पर काम करने वाले चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, फार्मासिस्ट, समाजसेवी लोग और संगठन को सम्मानित किया गया।

, हिंदुत्व विकास फाउंडेशन के संस्थापक अमित सिन्हा एवं विष्णु पांडेय के साथ समाजसेवी अधिवक्ता बृजेश सिंह, समाजसेवी पत्रकार अरुण सांण्डे आदि उपस्थित रहे। 



संस्थापक अमित सिन्हा, जो पेशे से इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट कंसलटेंट हैं उनकी एक्सपर्टीज स्टील, ट्रांसफार्मर, प्लास्टिक, एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, होटल एंड रिसोर्ट आदि उद्योगों में है, पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “हिंदुत्व विकास फाउंडेशन” के द्वारा पूरे देश में ग्रामीण अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए जनता को उद्योग धंधों के विषय में जागरूक करने, जमीनी स्तर की समस्याओं के निदान एवं समाज को उद्यमी बनाने की दिशा में समुचित प्रयास किया जा रहा है।

कोरबा जिला छत्तीसगढ़ प्रदेश की औद्योगिक केंद्र है है व्यापार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं लेकिन उचित जानकारी के अभाव से युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

'हिंदुत्व विकास फाउंडेशन" पूरे देश में औद्योगिक इकाई और कृषि उद्योग इकाई के क्षेत्र में भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।

हिंदुत्व विकास फाउंडेशन पूरे देश में जमीनी स्तर पर संगठन बनाकर जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है।

समाज के बहुत लोग समाज सेवा का काम शुरू तो करते हैं लेकिन प्रोत्साहन, आर्थिक समस्या, आलोचना के कारण पीछे हटने लगते हैं, हमारा लक्ष्य है की ऐसे समर्पित लोगों को सम्मानित और सहयोग करके आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाये।

पूरे देश से युवा समाजसेवी लोग संस्था से जुड़कर आपसी  सहयोग के द्वारा समाज सेवा के स्वप्न को साकार कर सकते हैं कर रहे हैं।

संस्था की आधिकारिक वेबसाइट www.hindutvavikasfoundation.org है जिस पर संस्था के विषय में सारी जानकारी और रोजगार संबंधी आवेदन के विकल्प उपस्थित है।

संस्था का अधिकारी सोशल मीडिया हैंडल HindutvaVikasF है जिससे जोड़कर संस्था के विषय में निरंतर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

संस्था पुरे भारत देश के हर प्रदेश, जिले,प्र0खंड और ग्राम स्तर पर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव आदि प्रमुख पदों पर नियुक्ति कर रही है, संस्था से संपर्क करने के लिए और जुड़ने के लिए निःशुल्क टोल फ्री नंबर 18002400333 भी जारी किया गया है  जिस पर संपर्क करके सहायता या जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर और प्रत्येक जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है, जो मित्र संस्था के साथ समाज में बदलाव लाना चाहते  हैं वो टोल फ्री नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।  

देश के लगभग 10 राज्यों में संस्था का विस्तार प्रमुखता से चल रहा है जिसमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात आदि है।

संस्था विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक गुरुकुल, गौशाला, अस्पताल के निर्माण पर भी कार्य कर रही है।

इस विशाल देश के सभी असहाय लोगों तक पहुंचने के लिए जन समर्थन अत्यावश्यक है अतः आप सभी से संस्था ने अनुरोध किया है कि इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज सेवा का उत्कृष्ट कार्य करें।


इस कार्यक्रम के दौरान हिन्दुत्व विकास फाउंडेशन के संस्थापक विष्णु पाण्डेय के द्वारा उपस्थित समस्त पत्रकारों को सम्मानीत किया गया जिसमें प्रेस क्लब बांकी मोंगरा के संरक्षक अकबर अंसारी, अध्यक्ष महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, सचिव निशांत झा, कोषाध्यक्ष मंतराम चंद्रा, कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर नाहक व विमल सिंह, बबलू डहरिया, विकास सोनी, चंद्र कुमार श्रीवास, साबिर अंसारी,  प्रकाश साहू,  फिरत पाटले, राजू सैनी, सत्रुघन पटेल, विशेषर साहू, स्वास्थ्य विभाग से डाॅक्टर प्रेरणा गर्ग, नर्स सुनिता सिंह,नर्स  पाण्डेय, राजकुमार अनंत, डाॅक्टर चुड़ामणी पंत, पुलिस विभाग से निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक माधव तिवारी, सहा. उप- निरीक्षक जितेश सिंह, प्रधान आरक्षक  मुकेश सिंह के कोरोना योद्धा सम्मान पत्रों को उपस्थित प्रधान आरक्षक दीपक खाण्डेकर ने ग्रहण किया ।

Post a Comment

0 Comments