जिला संवाददाता- महेन्द्र कुमार सिदार,
रायगढ़/लैलूंगा (IBN-24NEWS)लैलूंगा ब्लॉक के समस्त आरक्षित वर्ग व समाजिक संगठन व कर्मचारियों में आक्रोश
पदोन्नति में आरक्षण नियम की अनदेखी करना आर्टिकल 16(4)क का उलंघन है। ST/SC वर्ग के संवैधानिक अधिकारों का हनन है।
अपने अधिकार की लड़ाई में सभी क्षेत्रीय समाजिक संगठन गोंड समाज, कँवर समाज, चौहान समाज, अगरिया समाज कलंगा समाज, उराव समाज, क्रिस्चियन कम्युनिटी व सर्व आदिवासी समाज क़े अध्यक्ष व पदाधिकारी गण 20 जनवरी 2022 मानव श्रृंखला आंदोलन रायपुर का समर्थन देने की बात कही।
बैठक में श्री गोवर्धन अगरिया ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज , साहनी राम सिदार अध्यक्ष कलंगा समाज , रामेश्वर चौहान अध्यक्ष चौहान समाज, फ्रांसिस डूंगड़ूँग क्रिस्चियन कम्युनिटी, श्याम लाल भगत उराव समाज श्रीमती गीता सिदार महिला अध्यक्ष गोंड समाज ब्लॉक इकाई लैलूंगा, मनमोहन सिंह नेताम ब्लॉक अध्यक्ष गोंड समाज लैलूंगा, अनत राम पैंकरा पूर्व अध्यक्ष कँवर समाज, ललित पैंकरा अध्यक्ष कँवर समाज लैलूंगा, रतन सिँह जिलाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा रायगढ़ एवं विभिन्न विभाग से ST/SC वर्ग कर्मचारी लगभग 150 से 200 उपस्थित रहे।
लैलूंगा से रायपुर जाने क़े लिए सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों की छोटी बड़ी 15 गाड़ी का लक्ष्य है जो बढ़कर 20 गाड़ी तक होने की संभावना है।
0 Comments