किसानों का अहित बर्दाश्त नही- यादव....।

2020 में किसान ने 14 क्विंटल धान बेचा था भाजपा नेता के प्रयास से 2021 में 40 क्विंटल धान बेचा।




   कोरबा/बिंझरा(IBN-24NEWS) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव पूर्व मंडल महामंत्री विष्णु यादव व पूर्व सरपंच शम्भूशरण सिंह ने पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत  वनांचल क्षेत्र में स्थित आदिवासी सेवा सहकारी समिति बिंझरा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।



       कृषक दिनेश कुमार ने बताया  कि  वर्ष-2020 में लखनपुर का रकबा कम दिया गया था पीड़ित किसान ने मात्र 14 क्विंटल धान का बिक्री किया था।इस वर्ष-2021 भी किसान मायूस परेशान धान बिक्री हेतु 14 क्विंटल ही बेचने का ऑनलाइन में दिखा रहा था पीड़ित किसान ने अपना व्यथा राजेश यादव  से सम्पर्क  कर बतलाया। 


प्रदेश भाजपा  नेता के प्रयास से इस वर्ष 2021 में किसान का रकबा से  40 क्विंटल धान का बिक्री हुआ जिससे किसान का समस्या का समाधान हो गया है।श्री यादव ने कहा किसानों का अहित बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।पूर्व मण्डल महामंत्री  विष्णु यादव ने बतलाया कि धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।भाजपा नेताओं के औचक निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्र में किसानों ने कड़कड़ाती ठंड में भाजपा नेताओं को अपने बीच पाकर चेहरा पर रौनक आ गया।किसानों ने कहा मानक मापदंड  के आधार पर धान खरीदी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments