जिला संवाददाता-महेन्द्र कुमार सिदार
रायगढ़/कीदा(IBN-24NEWS) ठाकुरदेव ट्रस्ट मांड-संगम् एडू एवं आरकेव्हीएस छाल के मार्गदर्शन में युवा खेल प्रतिभा को निखारने/तरासने के लिए 18 एवं 19 दिसम्बर को ठाकुरदेव क्षेत्रीय प्रबंधन समिति कापू-सरगुजा क्षेत्र,बाकरुमा क्षेत्र खम्हार क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एथलेटिक प्रतियोगिता शासकीय उ०मा०विद्यालय मैदान विजयनगर में आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सचिव जनकराम राठिया ने बताया कि समाज के साथ साथ अन्य समाज के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस वनविभाग सैनिक भर्ती आदि में जाने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करने हेतु दौड़ ऊंची कूद लम्बी कूद गोला फेंक बीम-पुश अप जिग-जैग बैलेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
समापन अवसर पर आरकेव्हीएस के सचिव उदयभान सिंह राठिया श्रीमती चित्रा/डॉ विक्रम सिंह राठिया डॉ श्रीराम राठिया,टीम कोरबा के ग्रुप कैप्टन दुबराज राठिया मनमोहन सिंह याडन सिंह रामलाल ओंकेश्वर सिंह हेतराम कवलसिंह लालाधर राठिया,डीडीसी गौरीशंकर राठिया पूर्व डीडीसी हरिश्चंद्र राठिया बीडीसी तुलसी दुबे जी प्रभादेवी-सुखलाल राठिया बीडीसी भगत जी गांव के सरपंच श्रीमती धनकुंवरविजय राठिया जी एवं क्षेत्र के सर्वसरपंचगण तथा भारी संख्या में खिलाड़ी स्कूलीय विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए संरक्षक मानसिक राठिया खेल समिति के संरक्षक एवं क्षेत्रीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हिमित राठिया एवं परमेश्वर राठिया अनुज राठिया के नेतृत्व में खेल समिति के सदस्य फतेहसिंह खेमराज शिवनाथ गजानंद राठिया शुखनाथ नरहरी श्यामलाल खेमराज राठिया जयप्रकाश राठिया करमसिंह लीलाराम गुरुचरण सिंह राठिया ईश्वर राठिया करण राठिया चैतनसिंह सहसराम राठिया श्रीमती अमिता राठिया बीना राठिया ममता राठिया रुकमणी सुश्री तारामणी चरण सिंह धरमजयगढ अमरु गुरु,रामदीन देवनाथ राठिया जमरगा तथा खेल मास्टर श्री जयकिशन राठिया नरेश मार्को विजय केरकेट्टा प्रेमसाय लकड़ा का विशेष योगदान रहा।
0 Comments