जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी...।



कोरबा/चैतमा(IBN-24NEWS) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस भाजपा मंडल चैतमा मंडल में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष कृष्णा यदु  ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश  डाला।


 उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के संस्थापक के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश की निर्माता हैं। उनके प्रधानमंत्री के समय देश में सुशासन स्थापित हुई तब से उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कृष्णा यदु चैतमा मंडल महामंत्री जय प्रकाश प्रजापति, उपाध्यक्ष शीतल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुकालू प्रजापति, मनहरण नागदेव, राय सिंह ठाकुर  पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिंन्द्राम, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा  मंडल अध्यक्ष निजाम खान लतेल  पटेल, कृष्णा पटेल, भागवत यादव आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे, उनका जन्म दिवस बांसटाल चैतमा अटल चौक में मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments