प्राचार्य को हटाने छात्र-छात्राओं द्वारा शाला- बहिष्कार।



कोरबा (IBN-24 NEWS) शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पाली के प्राचार्य मनोज शराफ के खिलाफ अनियमितता एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने आज शाला का बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दिया।अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के पश्चात छात्र छात्राओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया।



संस्था में वर्तमान में कक्षा 9वी से लेकर कक्षा बारहवीं चारों संकाय में लगभग 12 सौ से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। इन बच्चों ने अचानक बिना पूर्व सूचना के स्कूल के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए धरना दे दिया। इसकी सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने उनकी समस्या जानने का प्रयास किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा हुई। जिसमें छात्र छात्राओं ने प्राचार्य श्री सराफ पर गंभीर आरोप लगाए। 


मौके पर उपस्थित तहसीलदार पाली श्री सलामे, थाना प्रभारी आशीष सिंह, beo डी लाल सहित छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल सदस्य नवीन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र,नपं उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, शाला विकास समिति  अध्यक्ष राम नारायण कश्यप, शीलवंत लाल ,सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, अजय सैनी, पार्षद पिंटू अग्रवाल आदि अन्य के साथ छात्र-छात्राओं की लंबी चर्चा हुई ।बच्चों आश्वस्त किया गया कि उनकी सभी मांगों पर जांच एवं कार्रवाई की जाएगी। इधर प्राचार्य सराफ ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्चों को जबरिया गुमराह कर उन की आड़ में संस्था के कतिपय तत्व अशांति का वातावरण निर्मित कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी भी जांच और कार्यवाही के लिए तैयार है।

Post a Comment

0 Comments