संवाददाता-हीरा दास महंत
कोरबा/कटघोरा(IBN-24NEWS)प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी जागरूकता अभियान असंगठित श्रमिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जन जन के साथी गरीबों का मसीहा आदरणीय श्री संजय शर्मा जी पूरे कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठन के वरिष्ठ जनों को मिठाई बांटकर दीपावली की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिए साथ ही साथ कोविड-19 का पालन करने के लिए सभी लोगों से आग्रह किया और क्षेत्रवासियों के सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान श्री राम जी और मां लक्ष्मी जी से आशीर्वाद मांगा।
साथ में भारतीय मजदूर संघ असंगठित क्षेत्र के जिलाध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा श्री अनिल पाटले जी प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान असंगठित श्रमिक मोर्चा के जिला महामंत्री समय लाल पाटले जी हरदी बाजार क्षेत्र के समाजसेवी और राठौर युवा समाज के जिला अध्यक्ष श्री अजय राठौर जी दशरथ दास महंत जी नरेश महिलांगे जी एवं कई समाजसेवी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
0 Comments