यादवो का शौर्य गाथा ऐतहासिक-रुक्मणी यादव।



 कोरबा/कटघोरा(IBN-24NEWS) कटघोरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदपुर में 18 नवंबर को यादव शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

     विदित हो कि 18 नवम्बर 1962 को दीपावली रात में भारत-चीन युद्ध के दौरान लेह लद्दाख के रेजांगला चौकी पर चीन के 3000 से अधिक सैनिको और भारत के कुमायूँ रेजीमेंट के चार्ली कम्पनी के 120 सैनिकों के बीच आमने सामने की विख्यात युद्ध युद्ध हुआ था। भारत के तरफ से लड़ रहे सभी 120 सिपाही यादव जाति के थे।रात भर चले इस मे भारत के वीर अहीरो ने चीन के 1400 से अधिक सैनिकों को मार गिराया था।व बाँकी बचे चीनी सैनिक जान बचाकर भाग खड़े हुए।लेकिन इस युद्ध मे 114 वीर अहीर शहीद हुए थे व 6 जवान लापता हो गए थे।भारत के 120 अहीर जवानों ने सीमित संसाधनों के के बाद भी बड़ी बहादुरी से चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए रेजांगला पोस्ट पर तिरंगा फहराया था। उसी की याद में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष रुक्मणी यादव के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

        इस अवसर पर रुक्मणी यादव,लीना, शिव कुमारी यादव,जमोत्री, छत बाई,मंजूलता,अगहन, फिरतींन आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments