स्वावलंबी महिलाओं को बेरोजगारी की ओर धकेल रही भूपेश सरकार :- सुनीता नागरानी।



संवाददाता- सागर बत्रा रायपुर


रायपुर(IBN-24NEWS) भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष सुनीता नागरानी ने भूपेश सरकार महिला विरोधी सरकार बताते हुए कहा है कि महिला स्वसहायता समूह आंगनबाड़ी के बच्चों को देने के लिए महिला स्व सहायता समूह रेडी टू ईट फ़ूड का निर्माण कर रही है। अब रेडी टू ईट पोषण आहार बनाने के काम को कृषि कल्याण एवं बीज निगम को देने के फैसले का विरोध किया है।भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष ने कहा है कि महिला स्वावलंबन की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश भर की समूह की महिलाएं दस बारह वर्षोँ से गुणवत्तायुक्त रेडी टू ईट पोषण आहार बना रही है ऐसे में यह कार्य बीज निगम को देकर भूपेश सरकार ने प्रदेश की स्वावलंबी महिलाओं को बेरोजगारी की ओर धकेल दिया है।

सुनीता नागरानी ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह रेडी टू ईट फ़ूड निर्माण कर आंगनबाड़ी में वितरण कर रहे हैं जिसमें आज तक कोई शिकायत नहीं आई है महंगाई के बाद भी शासन के दरों पर सामग्री की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन शासन ने अब महिला स्व सहायता समूहों से इस काम को छिनकर कृषि कल्याण एवं बीज निगम को सौंपने का निर्णय लिया है जिससे महिलाओं के हाथों से रोजगार छिन जायेगी महंगे दामों पर मशीन खरीदे हैं वह सब कबाड़ हो जायेगा।

Post a Comment

0 Comments