मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कुम्हारों, स्व सहायता एवं छोटे कारीगरो का शुल्क माफ करने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने मुख्यमंत्री आभार व्यक्त किया।



संवाददाता- सागर बत्रा की रिपोर्ट


रायपुर(IBN-24NEWS) कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,अमर गिदवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा कुम्हारों स्व-सहायता एवं छोटे कारीगरो का शुल्क माफ करने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने मुख्यमंत्री आभार व्यक्त किया कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि इस दीवाली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कुम्हारों स्व- सहायता एवं छोटे कारीगरो का शुल्क माफ करने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने  मुख्यमंत्री आभार व्यक्त किया।

उन्होनें आगे कहा कि हमें चीनी समानो के उपयोग के बजाय प्रदेश निर्मित समानों का उपयोग करना चाहिए, जिससे की प्रदेश की कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है हमें इस दीपावली में अपने घरो की सजावट छत्तीसगढ़ हस्तशिल्पियों एवं महिला स्वसहायता समूह व अन्य कारीगरो के द्वारा निर्मित वस्तुओ से किया जाना चाहिए जिससे की उन कारीगरो में उत्साहवर्धन बढ़ता है।

साथ ही प्रदेश के स्थानीय कारीगारो को रोजगार उपलब्ध होता है जिससे उनकी आर्थिक स्तर में सुधार होता है दोशी ने आगे कहा कि कैट सी.जी. चैप्टर विगत 3 वर्षो से दीपावली में स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दिया खरीदकर जरूरतमंदो लोगों को वितरण करता आ रहा है मुख्यमंत्री द्वारा कुम्हारों स्व- सहायता एवं छोटे कारीगरो का शुल्क माफ करने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने मुख्यमंत्री आभार व्यक्त।

Post a Comment

0 Comments