श्रम कल्याण मंडल सदस्य छत्तीसगढ़ शासन नवीन सिंह ठाकुर ने माखनपुर मे गांधी प्रतिमा का किया अनावरण ।
कोरबा/पाली(IBN-24NEWS) विखं पाली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश में उनके योगदान को स्मरण किया गया।
नगर पंचायत के सबसे पुराने चौक गांधी चौक पर युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के समेत राष्ट्रपिता को नमन किया। राष्ट्रपिता बापू और लाल बहादुर शास्त्री के जय जय कार से क्षेत्र गूंज उठा। श्रीफल पुष्प के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत लाल, विधायक निज सहायक अनिल गुप्ता, प्रवीण सिंह चिंटू, पार्षद सोना ताम्रकार, रत्नेश गुप्ता,समीन पटेल, अरविंद गुप्ता अंशुमन पांडे,दिनेश राजू आदि अन्य ने श्रीफल, पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर गौरव श्रीवास्तव, तानसेन मानिकपुरी ,उमेश यादव, रिंटू दास ,विजय नेताम ,आशीष कश्यप, निगम नेताम, भोले यादव, योगेश शुक्ला, राजू महत, अमित पटेल ,अंकुश मानिकपुरी, भूपेंद्र, डॉक्टर मयूर खरसेना आदि अन्य युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पाली ग्राम पंचायत माखनपुर के मुख्य चौराहे पर गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि नवीन सिंह ठाकुर (श्रम कल्याण आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कवर, पाली जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह , सेवादल मुख्य संगठक रामनारायण रजक ग्रामीण कोरबा जिला, मनोज पोर्ते सरपंच, जनपद सदस्य सुधराम अगरिया, उपसरपंच धन कुमार, गया बाई पंच, सचिव धीरसाय,सभी वार्ड पंचगण, गांव के गणमान्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ शासन श्रम आयोग के सदस्य श्री नवीन सिंह ठाकुर ने मूर्ति आवरण के बाद संबोधन में कहा कि इस ग्राम पंचायत को हर योजना का लाभ दिलाने यथासंभव प्रयास कर आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जाएगा। वही जनपद सदस्यों द्वारा एक मंच निर्माण का भी आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम को लेकर गांव में भारी उत्साह दिखा।
0 Comments