पत्थलगांव सड़क दुर्घटना में घायल हमारे अदिवाशी भाइयों को भी मिले 25 लाख मुआवजा और बेहतर इलाज- नवल राठिया।

घायलों में अधिकतर धरमजयगढ़ विधानसभा के निवासी नैतिकता के नाते स्थानीय विधायक लालजीत राठिया भी करें घायलों को10 10 लाख मुआवजे की घोषणा।



संवाददाता-महेंद्र कुमार सिदार की रिपोर्ट


रायगढ़/धरमजयगढ़ (IBN-24NEWS)पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस को जिस तरह कार ने रौंदा है उससे पत्थलगांव के युवा भाई गौरव अग्रवाल की मृत्यु हो गई और अन्य 15 से भी अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिसमे कर्मा नृत्य करने गए हमारे राठिया समाज के कई साथी शामिल हैं। मुख्यमंत्री महोदय ने मृतक के लिए 50 लाख मुआवजे के घोषणा की है ये खुशी की बात है पर साथ ही वहीं एक ओर हमारे अदिवाशी भाइयों के लिए किसी प्रकार की कोई घोषणा न करना एक प्रकार का सौतेला व्यवहार है। जिस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश जाकर वहां की दुर्घटना में मृतक और घायलों पर संवेदना जताई है। वहीं उनके स्वयं के गृह प्रदेश छत्तीसगढ़ के जशपुर पत्थलगांव में हुए घटना में मृतक के साथ साथ घायल हमारे अदिवाशी भाइयों को भी 25 25 लाख मुवावजे की घोषणा करें। अन्यथा अपने मुख्यमंत्री पद से स्तीफा दे देवें।गांजा तस्करी की पोल में छोटे पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरा कर मीडिया का ध्यान आप दूसरे ओर मोड़ सकते हैं मगर जनता जानती है कि ये कार्यवाही बस एक कहानी का हिस्सा है। अगर कार्यवाही करना ही है तो जशपुर सरगुजा के बड़े पुलिस अधिकारियों पर भी कार्यवाही करो।



                       वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की ओर से  हमारे स्थानीय विधायक श्री लालजीत राठिया से ये मांग करते हैं कि दुर्घटना में घायल हमारे सभी अदिवाशि भाइयों और अन्य जो भी घटना में घायल हुए हैं उनमें से अधिकतर हमारे धरमजयगढ़ विधानसभा के रहने वाले हैं मगर हमारे स्थानीय विधायक श्री लालजीत राठिया जी ने अपनी प्रतिक्रिया देरी से जरूर दी है। साथ मे उनको विधायक होने के नाते और घायल आदिवाशी भाई उनके विधानसभा क्षेत्र के होने के नाते उनको अलग से तत्काल अपने निधि से घायलों को 10 10 लाख का मुआवजा दे। और अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करें। और छत्तीसगढ़ सरकार मृतक के साथ साथ घायल हमारे अदिवाशि भाइयों को जल्द से जल्द 25 25 लाख मुआवजे की घोषणा करे। अन्यथा हमारे जेसीसीजे द्वारा सर्व आदिवाशी समाज के साथ मिल कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

Post a Comment

0 Comments