राधाकृष्ण मंदिर खूंटरीगढ़ में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी...।

 

     




कोरबा/कटघोरा(IBN-24NEWS)  खूंटरीगढ़ में यादव समाज ने राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया।

    कटघोरा यादव समाज के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि प्रलोभन देकर  लगातार हो रहे धर्मांतरण सर्व हिंदू समाज के लिए चिंता का विषय है। जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता,कृष्ण बनो प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में महिलाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा,रात भर भजन कीर्तन चलता रहा।प्रसाद व भंडारा का आयोजन किया गया था।

         मन्नू महराज ने रात्रि 12 बजे पूजा अर्चना शुरुआत किया।इस वर्ष मुख्य यजमान कृष्ण कुमार व सुशीला यादव रही।समाज के संरक्षक मण्डल  माखन लाल गोपाल, सरहु प्रसाद गोपाल, विश्वम्भर गोपन्ति, डिगेश्वर गोपन्ति, राधेश्याम यादव व सत्यनारायण यादव,भरत यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

        लखनपुर अध्यक्ष रिखी राम यादव,डुडगा अध्यक्ष लच्छी राम,राजकुमार यादव अध्यक्ष चाकाबुड़ा,पूरन यादव,सुखसागर यादव,तेरस यादव,राधेश्याम यादव,शंकर यादव,भवानी गोपाल,वीरेंद्र गोपाल, सतीश यादव,अनिल यादव,कृष्ण यादव,पहारू राम यादव,भुनेश्वर यादव, रमाकांत यादव,ओमप्रकाश यादव,राम लखन यादव,आशा यादव, सुनीता यादव उपसरपंच, लक्ष्मी यादव,लच्छन यादव,सुशीला यादव आदि ने अपना सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0 Comments