छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान का निधन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया



              रायपुर 4 मई 2021(IBN24NEWS)/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में डा महंत ने कहा कि-श्री दीवान मृदुभाषी,मिलनसार,कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे।अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होने सदैव मूल्यों की राजनीति की एवं इसके माध्यम से प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में  अपना विशेष मुकाम हासिल किया है।उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। डा  महंत ने श्री बद्रीलाल दीवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

     उल्लेखनीय है कि श्री बद्रीधर दीवान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे ,और बिलासपुर के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था ।जहां आज शाम उनका निधन हो गया

Post a Comment

0 Comments