ख़बर का असर : सुरजपुर कलेक्टर के कृत्य की ख़बर को प्रमुखता से दिखाने व वाइरल के बाद मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने लिया संज्ञान हटाये गए सुरजपुर कलेक्टर

 

सुरजपुर(IBN24NEWS)/ सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है।
बीच सड़क पर युवक को चांटा मारने वाले और लाठियों से पिटवाने वाले कलेक्टर की छुट्टी हो गयी है। सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए पीड़ित युवक से खेद भी जताया है। सीएम ने कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं। रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय मंे संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।

यह बेहद दुखद और निंदनीय है।  में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।
किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है।
इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।

Post a Comment

0 Comments