कोरबा/पाली(IBN24NEWS) प्रदेश में जारी टूलकिट मामला थमने का नाम नही ले रहा है और भाजपा नेता लगातार आक्रामक होकर धरना प्रदर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री पर हुए एफआईआर का विरोध कर रहे है।
प्रदर्शन में उपस्थित,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी,चिंटू राजपाल,अजय जायसवाल,रोशन ठाकुर ने कहा कि कॉंग्रेस हमेशा से ही सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष के हर मुद्दे को कुचलने के प्रयास करती है और हमेशा ही असफल हो जाती है बावजूद उसके अपने हरकतों से बाज नही आती,भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही कुशासन के खिलाफ आवाज उठाती रही है और आगे भी आवाज उठाते रहेगी।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के द्वारा बनाया गया टूलकिट को मीडिया के सामने ला कर उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया था,जिसके बाद पूरे देश मे कांग्रेस के प्रति लोगों की नाराजगी इंटरनेट के माध्यम से सामने आने लगी,उक्त मामले पर ट्विटर के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी टिप्पणी की थी,जिस पर कांग्रेस ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया और पुलिस ने भी डॉ रमन सिंह के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दिया,जिसके बाद पूरे प्रदेश में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्तागण आंदोलित हो गए है।
इसी कड़ी में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर पाली मंडल में निवासरत भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने पाली थाना के सामने धरना प्रदर्शन किया,पाली थाना के समक्ष धरना प्रदर्शन के लिए 5 लोगो को संख्या तय की गई थी ,जिसमे जिला पदाधिकारी पवन गर्ग,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, जिला मंत्री अजय जायसवाल, भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल,मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर जिन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया,भाजपा पदाधिकारी गांधी चौक से पदयात्रा करते हुए धरना स्थल थाना के सामने पहुँचे,भाजपा पदाधिकारियों से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा ।
कि आने वाले समय में जिले के प्रत्येक बुथ का कार्यकर्ता कांग्रेस की इस तानाशाही रवैये के खिलाफ पूरी एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ेगी,वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश चावड़ा,भाजयूमो जिला सदस्य विक्की अग्रवाल,भाजयूमो मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा,जितेंद्र माटे,विवेक कौशिक,बलदेव ठाकुर, विभूति कश्यप,दीपक राजपुत,विशाल मोटवानी,अनिल जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 Comments