पाली(IBN24NEWS) / जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनकी पुण्य तिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया।
पाली ब्लाक मुख्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक मूवी ग्राम केरकेट्टा ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को कोरोना काल में बचाव हेतु साबुन, मास्क, सेनेटाइजर, फल आदि का वितरण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा का दूसरा नाम स्व राजीव गांधी रहा है। उन्होंने आधुनिक भारत के नींव रखी डिजिटल क्रांति की शुरुआत की।
संचार क्रांति के साथ पंचायती राज के सपनों को साकार किया। गरीबों का जीवन स्तर उठाने विविध योजनाओं का क्रियान्वयन किया। आज प्रदेश सरकार उनके सपनो को साकार करते हुए गरीबों और किसानों के हित के लिए न्याय योजना के तहत कोरोना काल में भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उनके क्षेत्र में कहीं भी दुखी पीड़ित जनता मिले उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर होकर सेवा करें।इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा,जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह ,जपं उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, रघु दुबे,युंका अध्यक्ष रवि कश्यप,जनपद सदस्य श्यामा पांडेय, पार्षद पिंटू अग्रवाल, सोना ताम्रकार, रोहित प्रजापति,दीपक डिकसेना ,सत्य नारायण श्रीवास, कयूम बैग,गुहाराम मरावी,दिनेश दास आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments