तखतपुर किसान आत्महत्या की दण्डाधिकारी जांच हो...राजेश यादव




भ्र्ष्टाचार का भेंट चढ़ा किसान




कोरबा(IBN24NEWS) / भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव ने तखतपुर में पटवारी  प्रताड़ना से किसान के आत्महत्या मामले पर निंदा करते हुए दण्डाधिकारी जाँच की मांग की है।

    ज्ञात हो कि तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजा कापा का किसान छोटू राम कैवर्त को पटवारी द्वारा प्रताड़ित किया गया 5 हजार रिश्वत लेने के बावजूद भी किसान का ऋण पुस्तिका नही बनाया गया जिससे किसान ने दुःखी होकर आत्महत्या  जैसे घातक कदम उठाया। यह घटना अपने आप मे एक अलग  तरह का  है किसान ऋण के कारण नही बल्कि भ्र्ष्टाचार का भेंट चढ़ा है। सरकार भ्र्ष्टाचार   नियंत्रण  करने में असमर्थ है।


 

        भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव ने दंडाधिकारी जांच की मांग की है। पटवारी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। पीड़ित परिवार किस दौर से गुजर रहा होगा,यह उस पीड़ित परिवार को ही दर्द मालूम होगा।सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण रिश्वतखोर पटवारी का नाम उल्लेख है।छत्तीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस भले ही किसान हितैषी बनने का ढोंग करता है लेकिन  किसान की आत्महत्या ने भ्र्ष्टाचार तंत्र का पोल खोल दिया है।

Post a Comment

0 Comments