सुकमा(IBN24NEWS) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती वान थ्री निवास के निर्देशानुसार एवं श्रीमती शालिनी राजपूत जी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार एवं भाजपा सुकमा जिलाध्यक्ष श्री हूँगाराम मरकाम जी के मार्गदर्शन व भाजपा महिला मोर्चा सुकमा जिलाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका गुप्ता के नेतृत्व में आज 8 मार्च को सुकमा जिला में कोविड-19 के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया साथ ही साथ मातृशक्ति महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर कोविड 19 में अपना रात दिन लोगों की सेवा में न्योछावर करने वाली साहसी महिलाओं का सोमवार को शिशु मंदिर प्रांगण में श्री फल एवं तोहफे को उपहार स्वरूप प्रदान कर उनका भारतीय जनता महिला मोर्चा के द्वारा सम्मान किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा महामंत्री दांदड़े मैडम, जिला उपाध्यक्ष बारसे माड़े, जिला कोषाध्यक्ष माया ध्रुव युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिल्पा मंडावी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा पार्षद विमला माड़ावी, श्रीमती नागमणि नाग व अन्य महिला कार्यकर्ताओं समेत नर्स, स्वच्छता कर्मियों, स्व सहायता समूह की महिलाएं, पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने नर्स, पुलिस, स्व सहायता समूह की महिला कर्मचारी , स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया।
चन्द्रिका गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नारी बिना सृष्टि सम्भव नही है। महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। विश्व की सारी नारियां आज कहाँ से कहाँ आ गई। आज राजनीति से लेकर फाइटर प्लेन चलाने में महिलाएं अपनी भूमिका निभा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री महिलाओं के बारे में सोचते हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए और उनके आत्मसम्मान के लिए उन्होंने तीन तलाक खत्म कर एक सराहनीय प्रयास किया है।
0 Comments